रायगढ़/अपर कलेक्टर ने सहारा इंडिया के सेक्टर मैनेजर को पत्र लिख कर निवेशकों की रकम वापस करने के लिए कहा है। कहा गया है कि निवेशकों के रुपए नहीं लौटाए गए तो आपराधिक मामले दर्ज करने के साथ ही कार्यालय सील किया जाएगा। एडीएम ने इसके लिए सहारा इंडिया के सेक्टर मैनेजर एएल श्रीवास को पत्र लिखकर 15 दिन के भीतर में रकम वापसी ने निर्देश दिए हैं

93 निवेशकों की निवेशित रकम और उसकी मेच्योरिटी मिलाकर 1 करोड़ 24 लाख 30 हजार 802 रुपए है। निवेशकों ने कलेक्टर से शिकायत की थी। एडीएम आरए कुरुवंशी ने कहा है कि निवेशकों द्वारा सहारा इंडिया और सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में जो निवेश किया है वह रकम प्रशासन के पास जमा कराए। 19 मई को इस संबंध में पत्र लिखा गया है।
उपभोक्ता फोरम में भी 50 से ज्यादा प्रकरणों की सुनवाई हो चुकी है, फोरम के फैसले के बाद भी निवेशकों को राशि नहीं दी गई है। ज्वाइंट कलेक्टर डिगेश पटेल ने बताया कि राजनांदगांव में सहारा इंडिया में निवेशकों की रकम को वापसी दिलाए जाने को लेकर प्रयास हुए और एफआईआर कराई गई तो चार डायरेक्टर गिरफ्तार किए गए। उन्हें 15 करोड़ रुपए लौटने की शर्त पर जमानत दी गई है। वहां राशि प्रशासन के खाते में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
