नई दिल्लीः देश के नागरिकों के लिए केंद्र की मोदी सरकार कई योजनाओं संचालित कर रही है। योजनाओं की इस फेहरिस्त में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भी नाम शामिल है। यह योजना देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जाती है। इसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपए की प्रदान की जाती है। देश भर के किसानों को इस योजना की 11वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त का पैसा (2 हजार रुपये) किसानों के अकाउंट में 31 मई को ट्रांसफर किया जा सकता है।

इन किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे
जिन किसानों को पीएम किसान योजना के दो हजार रुपये चाहिए, उन्हें ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी है कि 31 मई तक किसान ई-केवाईसी को करवा सकते हैं। इसे अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उन्हें दो हजार रुपये ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे। वहीं, ई-केवाईसी करवाने के दो तरीके हैं। पहला पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड और ओटीपी के जरिए से और दूसरा है सीएससी सेंटर पर जाकर करवाना।
इन स्टेप्स से करवाएं ईकेवाईसी
1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. अब यहां आपको फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा, जहां पर ईकेवाईसी टैब पर क्लिक करें।
3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आधार नंबर को डालें और सर्च टैब पर क्लिक करें।
4. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।
5. ओटीपी सब्मिट पर क्लिक करें। आधार रजिस्टर्ड मोबाइल ओटीपी डालें और आपका ईकेवाईसी हो जाएगा।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




