रायगढ़। दिनांक 12.05.2022 को थाना प्रभारी कोसीर उप निरीक्षक जयमंगल पटेल को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम कपिस्दा में ईश्वर प्रसाद साहू अपने पान ठेला दुकान में महुआ शराब बिक्री के लिए रखा है । सूचना पर थाने से सहायक उप निरीक्षक अंजान सिंह कंवर के हमराह टीम पुलिस टीम कार्रवाई के लिये रवाना हुए । ग्राम कपिस्दा में ईश्वर प्रसाद के पान ठेला में जाकर गवाहों के समक्ष पुलिस तलाशी पंचनामा तैयार कर रेड किया गया । तलाशी पर तीन नग पांच लीटर क्षमता वाले पीले जरीकेन में 5-5 लीटर महुआ शराब और चार नग दो लीटर क्षमता वाले बाटल में 2-2 लीटर कुल *23 लीटर जुमला कीमती 2,300 रूपये* का बरामद हुआ जिसकी विधिवत जप्ती कर *आरोपी ईश्वर प्रसाद साहू पिता स्व. रामप्यारी साहू उम्र 44 वर्ष, साकिन कपिस्दा, थाना कोसीर, जिला रायगढ* पर थाना कोसीर में धारा 34 (1)क, 34(2)59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोसीर के निर्देशन पर कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अंजान सिंह कंवर, आरक्षक जीत राम लहरे, मुनीराम अनंत, धनंजय कुमार, अनिरूध बैरागी, महिला आरक्षक पुष्पा नारंग शामिल थे ।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
