रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा दिए छात्रों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ये नतीजे कल 14 मई 2022 को दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी. जिसमें 10वीं में करीब 5 लाख और बारहवीं में 3 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था. इस तरह करीब 8 लाख से अधिक छात्रों को अपने CGBSE Board Result 2022 नतीजों का इंतजार है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
