जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़
रायगढ़- जिले के सरिया नगर पंचायत में देहव्यापार बन्द कराने युवा लामबंद हो गए हैं। भारी संख्या में नगर के युवाओं ने अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार उपाध्यक्ष अरुण सराफ के नेतृत्व में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा है।

दरसल आरोप है कि नगर पंचायत सरिया के वार्ड क्रमांक 08 में पम्मी नाम का व्यक्ति रहता है जिंसके द्वारा देहव्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। आवेदन में उल्लेख है कि इससे पहले पम्मी को बोन्दा के ग्रामीणों ने बाहर निकाला किया था और उसके बाद से पम्मी सरिया आकर देहव्यापार का काम बड़े धड़ल्ले से कर रहा है जिससे सरिया गांव का माहौल खराब होने लगा है और यहां के युवा बेहद आक्रोश है

।आरोप यह भी है कि पम्मी के द्वारा लोगो के मना करने मार-पिट किया जा रहा है !
ज्ञापन देकर मांग किया गया है कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाए।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
