जितेंद्र तिवारी

आज 23 मार्च भारत के वीर सपूत भगत सिंह् , सुखदेव,राजगुरु जी के 92 वॉ शहीद दिवस के अवसर पर बोलबम सेवा समिति बम्हनीडीह एवं प्रयाससेवा संस्थान चाम्पा के सयुंक्त तत्वधान में विशाल रक्तदान शिविर व निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया I
कार्यक्रम का शुभारम्भ शहीदे आज़ाम भगत सिंग, सुखदेव, राजगुरु के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि देने से किया गया I
शिविर में कुल 71 लोगो ने रक्तदान किया एवं 150 लोगो ने अपना स्वास्थ्य जाँच कराया I
शिविर में नवयुवको के साथ – साथ महिलाए एवं पुलिस थाना बम्हनीडीह के जवानों ने भी रक्तदान कर रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया I
रक्क्तदान के प्रति सभी का उत्साह देखने लायक़ था I रक्तदान शिविर का उद्घाटन गगन जयपुरिया सभापति(जिला पंचायत), समाजसेवी संजय पाण्डेय , लखन मुनि शास्त्री , बी.एम.ओ डाक्टर हरीश श्रीवाश, आशीष तिवारी,पवन केशरवानी,राहुल सिंघानिया,प्रेम साहू, पवन यादव के द्वारा शहीदों के चित्रों में दीप प्रज्वलन से किया गया I कार्यक्रम के संयोजक सोनू जायसवाल जिला मंत्री भाजयुमो थे I कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में बोल बम सेवा समिति बम्हनीडीह , प्रयाससेवा संस्थान चाम्पा,धरम ब्लड बैंक चाम्पा का महत्वपूर्ण योगदान रहा I

- बंजर भूमि को ‘पुष्प वाटिका’ बनाने वाली शिक्षिकामणिप्रभा त्रिपाठी सेवानिवृत्त..30 वर्षों के सेवाकाल के बाद नम आँखों से दी गई विदाई.. - April 29, 2026
- शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई धार: मुकेश कुर्रे ने संभाला बरमकेला बीईओ का पदभार..कर्मचारी फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत.. - April 29, 2026
- डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए CMHOस्वास्थ्य सेवाओं में जगी नई उम्मीद.. - April 29, 2026
