आशीष साहू

रायगढ़/ खरसिया क्षेत्र के बरगढ़ जहाँ जंगल ही दिखाई देता है।इस जंगल मे वन्यजीव विचरण करते आपको नज़र आ जयेंगे। अभी जानकारी मिली है कि जंगली हांथी जंगल की रास्तो से होते हुए भांठागाँव और अमलीटिकरा के मध्य देखा गया है।ये हांथी बरगढ़ सिद्धेस्वरनाथ मंदिर के समीप स्थित बोराई नाला के रास्ते से आया है और बोराई नाला से होते हुए अमलीटिकरा पहुंच गया है।
कहाँ से आया हांथी
ये हांथी बीते दिन पुछियापाली, टाण्डापारा में देखा गया था। हांथी को यहाँ अपने झुण्ड में देखा गया था जो धीरे-धीरे कदम बढ़ रहे है। जिसमे से एक हांथी अपने झुंड से बिछड़कर बरगढ़ आ गया और बरगढ़ अमलीटिकरा के बीच में है। वन विभाग और आसपास के लोगो के बाहर निकालने वापसी कर रहा तभी पास के नहर पर चढ़ कर पानी पी रहा था तभी लोगो के डर के वजह से हांथी पिसलकर नीचे पानी मे गिर गया फिसलने के वजह हांथी के पैर में चोट आई है। हांथी के डर से आसपास के लोग उसे भगाने लगे जिसे हांथी डर के वजह से निकलने की कोशिश कर रहा लेकिन लोगो के भीड़ के वजह से हांथी निकल नही पा रहा और वह वापस झाड़ियो के बीच जा छिपा है।
वन विभाग की टीम निकालने की कर रही कोशिश
वन विभाग की टीम मौके में पहुँच कर झाड़ियों में घुस रहे और उस हांथी को बिना किसी नुकसान के जंगल भगाने में लगे है। यहाँ मौके पे पुलिस की भी टीम लोगो पे काबू करने के लिये आ पहुँची है और लोगो को हिदायत दे रहे कि आप घर पे रहे हांथी का रास्ता छोड़ दे।
आगे की जानकारी अपडेट की जाएगी।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




