नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिला भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार जारी है। कल हुए टीम 20 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 रानो से हरा दिया है। लेकिन इसी बीच बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है। हालांकि बीसीसीआई यह फैसला सिर्फ श्रीलंका सीरीज के लिए लिया है। वहींं, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए।

वहीं, दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह को आगामी श्रीलंका श्रृंखला के लिए टी 20 और टेस्ट उप-कप्तान नियुक्त किया गया। टेस्ट टीम से लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को ड्रॉप कर दिया गया है। दोनों के पहले से ही टीम से ड्रॉप किए जाने की बाते चल रही थी। हालांकि टेस्ट टीम का ऐलान होने से पहले रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ शतक लगाया था, जबकि इसी मैच में पुजारा शून्य पर आउट हो गए थे।
टेस्ट टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, आर अश्विन (फिटनेस), रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
