रायपुर। दिल्ली में 16 जनवरी तक आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल बैडमिंटन स्पर्धा के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप ने महाराष्ट्र की माल्विका बंसोड़ को 21-12, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आकर्षि का सेमीफाइनल द्वितीय वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबंगरमफेन (थाईलैंड) से शनिवार को खेला जाएगा। आकर्षि कश्यप सीनियर में राष्ट्रीय बैडमिंटन रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। आकर्षि ने छतीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए जूनियर और सीनियर वर्ग के अनेक मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट जीते हैं।
इसके पूर्व छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप भी महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में आकर्षि का मुकाबला भारत (महाराष्ट्र) की माल्विका बंसोड़ को हराया, जिसने प्री क्वार्टर फाइनल में भारत की ही सायना नेहवाल को परास्त किया था।
इसके पहले इंटरनेशनल बैडमिंटन स्पर्धा के मुख्य ड्रा में महिला युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में भारत (रायपुर) की कुमारी दीक्षा चौधरी और यासिका झाकर की जोड़ी को भारत के ही सिमरन सिंगी और ऋतिका ठक्कर से वाक ओवर प्राप्त हुआ था।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पुलिसकर्मियों के तबादले से थानों में बदली जिम्मेदारियां…. - October 30, 2026
- सारंगढ़ को रेल की सौगात कब? 310 किमी की परियोजना पर अब तक फैसला नहीं… - October 30, 2026
- चक्रवात ‘अनर्ब’ का कहर: खेतों में बिछी धान की फसल, जनजीवन अस्त-व्यस्त… - October 30, 2026
