भिलाई/आज दोपहर में ज्वेलरी शॉप में आग लगने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार आज भिलाई नगर में स्थित जगदंबा ज्वेलरी शॉप में अचानक से आग की लपटें उठने लगी, और देखते ही देखते मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।


लोगों की भीड़ जुटनी चालू हुई। इसी बीच दुकान में सोने और चांदी को पिघलाने के लिए रखे सिलेंडर भी अचानक से फट उठा नीचे दिए वीडियो में उसको स्पस्ट रूप से देखा जा सकता है।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आते हुए मौके पर दमकल की गाड़ियों को भिजवाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद अंततः आग पर काबू पा लिया गया। घटना किन कारणों से घटित हुई अभी तक अज्ञात है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




