नई दिल्ली: कोरोना का संक्रमण देशभर में तेजी से पांव पसार रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालात को देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने पाबंदियां लगा दी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए।


बता दें कि भारत में ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 552 नए मामले सामने आने के बाद देश के 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के इस स्वरूप से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है, जो करीब 197 दिन में सर्वाधिक है। देश में पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,83,790 हो गई है। ओमीक्रोन के 3,623 मामलों में से 1,409 लोग या तो देश से बाहर चले गए हैं या स्वस्थ हो गए हैं।
महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सर्वाधिक 1,009 मामले सामने आए। इसके बाद दिल्ली में 513, कर्नाटक में 441, राजस्थान में 373, केरल में 333 और गुजरात में 204 मामले सामने आए। देश में इससे पहले पिछले साल 29 मई को संक्रमण के 1,65,553 मामले सामने आए थे।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




