मथुरा। कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर यहां के प्राचीन द्वारकाधीश मंदिर की परिक्रमा पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) और कानूनी सलाहकार राकेश तिवारी ने कहा कि ‘चरणामृत’ सहित किसी भी तरह के ‘प्रसाद’ का वितरण भी बंद कर दिया गया है।
तिवारी ने कहा कि मंदिर के प्रमुख ब्रजेश कुमार के निर्देशानुसार नौ जनवरी से मंदिर में प्रवेश या निकास के लिए कई द्वारों की जगह एकल मार्ग व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, मंदिर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक भक्त के लिए मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य कर दिया गया है। भगवान का दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर नहीं रहने दिया जाएगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
