गुरुग्राम हरियाणा के गुरुग्राम में शराब बिक्री दुकानों के मालिकों और कर्मचारियों ने मंगलवार को कोविड-19 प्रतिबंधों का विरोध करते हुए कहा कि कारोबार पर पड़ रहे असर को देखते हुए उन्हें रात 11 बजे तक दुकान खोलने की इजाजत दी जाए।

आबकारी एवं कराधान विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के पांच जिलों अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और सोनीपत में शाम पांच बजे तक ही शराब की दुकानें खोलने का आदेश दिया गया है।
इस आदेश के खिलाफ आबकारी विभाग के कार्यालय में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन में दावा किया कि उनकी 80 प्रतिशत बिक्री शाम पांच बजे के बाद ही होती है लिहाजा इस पाबंदी से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को अनसुना करती है तो भारी नुकसान के कारण वे अपनी दुकान बंद करने के लिए मजबूर होंगे।
शराब की एक दुकान के मालिक रोहित यादव ने कहा, “पूर्ण तालाबंदी के दौरान हमारी दुकानें बंद थीं लेकिन सरकार ने हमें छूट दी। अब हमने आबकारी शुल्क भरा है लेकिन अपने कर्मचारियों को देने लायक कमाई नहीं हो पा रही है। हम सभी जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमारी दुकानें 11 बजे रात तक खुली रहनी चाहिए।” एक अन्य दुकान के मालिक विक्रम यादव ने दावा किया कि सरकार के इस कदम से शराब की अवैध बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
