रायगढ़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ डॉ.एस.एन.केशरी द्वारा कोविड के नये वैरिएंट ओमिक्रान से संक्रमित के प्रकरण पाये जाने पर रायगढ़ जिले में उक्त वायरस के संभावित प्रकोप के रोकथाम एवं बचाव हेतु जिले के समस्त जनताओं से अपील किया है कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 वायरस के नये वैरिएंट की पहचान की गई है। इस हेतु भारत सरकार द्वारा नये वैरिएंट के संदर्भ में एटी रिस्क की सूची जारी की गई है। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार उक्त सूची के साथ-साथ अन्य देशों से यात्रा कर भारत आने वाले समस्त व्यक्तियों का स्क्रीनिंग एवं सैम्पलिंग किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे जिले जहां हवाई अड्डा है वहां एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है ताकि विदेशों से आने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, कोविड-19 जांच रिपोर्ट, टीकाकरण, भारत आने के उपरांत क्वारेन्टाईन एवं कोविड-19 के लक्षण संबंधी जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही किया जाना है। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने भारत आने के उपरांत अपनी 7 दिवस की क्वारेन्टाईन अवधि पूर्ण नहीं की है उन्हें 7 दिवस आवश्यक रूप से होम क्ववारेन्टाईन में रहना है एवं आठवें दिन उनका पुन: सैम्पल लिया जावेगा। जिन्हें रिपोर्ट प्राप्त होने तक होम क्वारेन्टाईन में रहना अति आवश्यक है।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
