रायगढ़, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन संभाग बिलासपुर में रायगढ़ जिला के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 10 से 14 जनवरी 2022 तक पेंशन निराकरण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। लंबित पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु प्राथमिकता के आधार पर स्वयं रूचि लेते हुए संबंधित विभाग के लिपिक के साथ समन्वय कर संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय बिलासपुर में उपस्थित होकर लंबित पेंशन प्रकरण का निराकरण करा सकते है। निराकरण होने के उपरांत कोषालय में भी जरूर अवगत करायें।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
