बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राहगीरों को रौंद डाला।

हादसे में दो राहगीर की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर चोटें आई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का यह मामला है। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सीधे राहगीरों को चपेट में ले लिया। दो लोगों की मौत और दो अन्य लोगों के घायल होने से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
