सारंगढ़। सरायपाली विधायक चातुरी नंद को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर चौहान समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक चातुरी नंद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
चौहान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि चातुरी नंद को कांग्रेस अजा विभाग में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी मिलना न केवल उनके लिए, बल्कि क्षेत्र और समाज के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि चातुरी नंद अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।
इसी कड़ी में सारंगढ़ जिले के चौहान समाज के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोपाल बाघे, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष विशिकेशन चौहान, बरमकेला पार्षद राजेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान, ओम चौहान सहित समाज के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य चातुरी नंद के निवास पहुंचे। समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ एवं साल भेंटकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान समाज के सदस्यों ने कहा कि चातुरी नंद को मिली नई जिम्मेदारी से समाज के लोगों में विशेष उत्साह है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगा तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर मिलेगा।


- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
