रायगढ़/छाल थाना क्षेत्र से एक बैंक एजेंट द्वारा नाबालिग बालिका से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को सीपत से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
24 दिसम्बर को बालिका अपने परिजनों के साथ आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई और बताई कि इसकी मां एस.बी.सी.एल. बैंक खरसिया से किस्तों पर लोन ली थी । बैंक एजेंट दिब्य कुमार राज पिछले 2 साल से किस्तों की वसूली से घर आता जाता था, 4 महीने पहले दिब्य कुमार राज शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ खरसिया के मदनपुर ले गया, जहां किराए के घर में 02 माह तक पत्नी की तरह रखा था, शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद अपने घर जाओ कहकर छोड़कर भाग गया और अब कोई रिश्ता नहीं रखूंगा कहने लगा ।
बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 363,366, 376 IPC 4, 6 Pocso Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक प्रवीण मिंज आरोपी की पतासाजी के लिये अपने सूत्रों से जानकारी जुटाये जिसके सीपत बिलासपुर में होने की जानकारी होने पर पुलिस टीम सीपत बिलासपुर रवाना होकर आरोपी दिब्य कुमार राज पिता सहदेव सिंह राज उम्र 23 साल निवासी खोंधरा पोस्ट जेवरा थाना सीपत जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिसे रिमांड पर भेजा गया है ।

- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

