रायगढ़। बरमकेला क्षेत्र के शिक्षक कमलेश यादव ग्राम-कुम्हारी कुम्हारी ने बरमकेला के साथ ही जिले का भी साहित्य के क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन लोक साहित्य कला एवं युवा महोत्सव में निबंध प्रतियोगिता में ब्लॉक व जिला स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्भाग स्तरीय लोक साहित्य कला एवम युवा महोत्सव बिलासपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।कमलेश यादव पेशे से सहायक शिक्षक हैं तथा लेखन कार्य मे भी विशेष रुचि रखते हैं। 2005 में उनकी रचनाओं को कई दैनिक अखबारों औऱ छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रहों में स्थान दिया गया था। उनके साहित्य साधना से निरन्तर क्षेत्र व जिला का नाम रोशन हुआ है।उनकी इस उपलब्धि पर समस्त ग्रामीणों तथा सरिता सिदार सरपंच व प्रेमलाल पटेल सचिव ग्राम पंचायत कुम्हारी, जनपद सदस्य गणेशी चौहान व जिला पंचायत सदस्य विलास तिहारुराम सारथी ने विशेष रूप से बधाई व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




