जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। रायगढ़ जिले के सभी ब्लाकों में लर्निग लायसेंस का शिविर लगाया जाना है। इसी
कड़ी में लर्निंग लायसेंस जारी किए जाने हेतु 27 दिसम्बर 2021 को एक दिवसीय शिविर का आयोजन मंगल भवन, सारंगढ़ में किया जाएगा। 27 दिसम्बर को जिला परिवहन कार्यालय, रायगढ़ में लर्निंग लायसेंस का कार्य नहीं होगा। जिला परिवहन अधिकारी,रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक लर्निंग लायसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित किसी भी लोक सेवा केन्द्र/च्वाईंस सेंटर से
ऑनलाईन आवेदन कर सकते है या परिवहन विभाग की वेबसाईट parivahan.gov.in से
स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदकनिर्धारित तिथि 27 दिसम्बर 2021 को बुक किए गए स्लॉट (अपांइंटमेंट) लेकर आवेदन सहित मंगल भवन, सारंगढ़ में उपस्थित हो सकते है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




