रायगढ़ । कनकतुरा उड़ीसा से महापल्ली कॉलेज जा रहे बाइक सवार युवक-युवती को पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति भी फिलहाल नाजुक बताई जा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो ट्रेलर की टक्कर से युवती का शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा कनकतुरा से शकरबोगा होकर महापल्ली आने वाले मार्ग में हुआ हैं जो कि उड़ीसा राज्य में आता हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026




