धमतरी। नगरी वनांचल के गट्टासिल्ली धान खरीदी उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी को बर्खास्त कर दिया गया है. पिछले दिनों कलेक्टर पीएस एल्मा ने गट्टासिल्ली उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान समर्थन मूल्य में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया. जहां उन्होंने धान खरीदी में अव्यवस्था और लेटलतीफी को देख गहरी नाराजगी जताई थी. इसके बाद अब कार्रवाई की गई है. इसके बाद फड़ प्रभारी पर कार्रवाई करने के निर्देश जिला पंजीयक सहकारी समिति पीतांबर ठाकुर को दिए. पीतांबर ठाकुर ने तत्काल समिति के प्राधिकृत अधिकारी को इसके लिए निर्देशित किया. इस पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी ने फड़ प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब देने कहा, लेकिन फड़ प्रभारी ने कोई जवाब नहीं दिया. पीतांबर ठाकुर से मिली जानकारी के मुताबिक फलस्वरूप गट्टासिल्ली फड़ प्रभारी अजय कुमार सूरी को समिति के प्राधिकृत अधिकारी द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है.

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

