रायगढ़, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर आज एक दिवसीय रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान वे कुड़ेकेला धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। चन्द्राकर ने किसानों को


छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी और धान खरीदी के दौरान किसानों को कोई भी असुविधा न हो इसके लिए उन्होंने समिति के कर्मचारियों को निर्देशित किया। प्रबंधक ने बताया कि यहां 12 हजार 393 क्विंटल धान का खरीदी हो चुका है जिसमें 2 हजार 440 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। इस मौके पर अपेक्स बैंक के उप महाप्रबंधक भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक ए.के.लहरे, शाखा प्रबंधक एम.तिर्की, रामनारायण साहू, रवि नारायण समिति अध्यक्ष, ऋतुराज सिंह ठाकुर, रमेश अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष, मीरा खूटे बीडीसी, संजय गुप्ता बीडीसी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
