रायगढ़ । जूटमिल पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे 53 कोड़ा तराई से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहाँ पढ़ाई करके लौट रहे दो बाइक सवार युवक-युवती को देशी शराब दुकान के पास एक अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर व जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक-युवती की दर्दनाक मौत हो गयी हैं।


तथा वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में हुए मृतक युवक ग्राम बाघाडोला का निवासी है तो युवती ग्राम मोहलाई की रहने वाली बताई जा रही हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच में जुटी हुई हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
