सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 सितंबर 2026। जिले में धार आपार अभियान के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सारंगढ़ में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी, व्यवहारिक और मैदानी स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
राज्य स्तरीय प्रशिक्षक विभाष चौबे (TRIF) ने अभियान की कार्ययोजना, क्रियान्वयन प्रक्रिया तथा जमीनी स्तर पर कार्यों के संचालन की बारीकियों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यों को वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध तरीके से लागू करना आवश्यक है, ताकि अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकें। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी पहलुओं, गुणवत्ता नियंत्रण और कार्यों की सतत निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला में जिले के तीन प्रमुख नालों से संबंधित प्रस्तावित कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी किया गया। इस दौरान नालों के विकास एवं संरक्षण से जुड़े कार्यों, तकनीकी आवश्यकताओं, क्रियान्वयन प्रक्रिया तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपायों पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों को मैदानी चुनौतियों और उनके समाधान से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रत्येक कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा नियमित निगरानी के माध्यम से कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
कार्यशाला में उप संचालक पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी, जिले के तीनों विकासखंडों के कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अभियान से जुड़े अमले को आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराकर जिले में धार आपार अभियान के कार्यों का योजनाबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।

- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
- सारंगढ़:विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर निशा स्टील में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद… - September 17, 2026
- सारंगढ़:पीएससी विवाद पर कांग्रेस का हमला, बोली—युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे भाजपा… - September 17, 2026
