सारंगढ़। भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव के अवसर पर रायपुर रोड स्थित जवाहर भवन के सामने निशा स्टील द्वारा वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। संचालक हरी लाल यादव एवं उनके पुत्र समाजसेवी सतीश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रारंभ किया गया, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, खीर और पुलाव सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरित किए गए। साथ ही लोगों के लिए ठंडई की भी व्यवस्था की गई थी।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं राहगीर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सेवा और श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से प्रसाद उपलब्ध कराया।
समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि निशा स्टील की ओर से यह भंडारा पिछले दस वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष हजारों लोग इसमें शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के प्रति आस्था और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ जरूरतमंदों एवं गरीबों को भोजन उपलब्ध कराना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि भंडारा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि निःस्वार्थ सेवा और सामाजिक सहभागिता का माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है।
विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर आयोजित इस भंडारे ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की। दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
- सारंगढ़:विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर निशा स्टील में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद… - September 17, 2026
- सारंगढ़:पीएससी विवाद पर कांग्रेस का हमला, बोली—युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे भाजपा… - September 17, 2026
