रायगढ़। नगर में हो रही लगातार चोरियों को लेकर क्षेत्रिय विधायक एवं उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल काफी संजीदा नजर आ रहे है आज खरसिया के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने एवं शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में हुई चोरी का जल्द पता लगाने का दिशा निर्देश दिये ।

उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खरसिया में पांच जगहों पर चोरी हुई है, ठीक उसी तरह ही पडोसी जिला जांजगीर, चांपा, अकलतरा एवं सक्ती में भी चोरी हुई है, लेकिन खरसिया में हुई पांच जगह चोरियां से ऐसा लग रहा है कि इस चोरी की घटना को कोई बाहरी व्यक्तियो का समुह इसको अंजाम दे रहा है। खरसिया में घटित हुई इन चोरी की घटनाओं को पता लगाने हेतु अभी खरसिया के लिये अन्य थानों एवं बटालियन से 35 पुलिस वाले यहां भेजे जा रहे है, वही 35 और यहां के 20 पुलिस कर्मी कुल 55 पुलिस वाले रात के गश्ती को अनिवार्य रूप से सिर्फ खरसिया में ही नहीं अपितु खरसिया के आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस निरंतर गस्ती करेंगें। इस हेतु उन्हें निर्देशित कर दिया गया है। जब तक इन चोरी की घटनाओं का पता नहीं लग जाता तब तक लखन पटले एडीसनल एसपी खरसिया में ही कैंप करने के लिये निर्देशित किया गया है। चोरो का पता लगाने में रायगढ एसपी स्वयं लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं तथा मैं भी स्वयं संपूर्ण घटनाक्रम व विवेचना पर नजर बनाये रखा हूं तथा लगातार अपडेट ले रहा हूं। मुझे ऐसी उम्मीद है कि चोर जल्द ही पकड़े जायेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बात कहते हुए कहा कि हम इन चोरी की घटनाओं के हर पहलू को लेकर जांच पड़ताल कर रहे है। छोटी से छोटी तथ्यों को बारिकी से निरीक्षण किया जा रहा है। मंत्री महोदय स्वयं इस घटना को लेकर हमसे लगातार फीड बैक ले रहे है। हमें पूर्ण उम्मीद है कि जल्द चोर पुलिस के गिरफ्त में होगें।
वहीं एडीशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि पिछले दिनों 5 चोरियाॅं हुई है, जो कि नगर के अलग अलग जगहों पर हुई है। चोरी की इन घटनाओं की विवेचना में हमारी साइबर एवं थाने की टीम लगी हुई है और इसमें सभी तथ्यों पर जांच चल रही है कुछ पडोसी जिलो में इसी तरह की चोरी हुई हैं। सभी तथ्यों टेकनिकल आधार पर जांच चल रही है। सभी तथ्यों पर विवेचना जारी है जल्द कुछ न कुछ निकल कर अवश्य आवेगा। जब तक चोरो का पता नहीं लगाया जायेगा मैं खरसिया में रह कर मामले की विवेचना करता रहूंगा।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
