रायगढ़, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने जनपद पंचायत बरमकेला ग्राम पंचायत जलगढ़ के ग्राम पंचायत सचिव श्री मानसिंह सिदार को ग्राम पंचायत बैठक व ग्रामसभा बैठक आयोजित नहीं करने, मुख्यालय में निवास नहीं करने, ग्राम पंचायत के कार्यों में रूचि नहीं लेने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश का अवहेलना करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में पंचायत सचिव श्री सिदार को जनपद पंचायत बरमकेला में अटैच किया गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
