जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खर्री बड़े की 19 वर्षीय युवती रात्रि में 3 बजे के आसपास अकेले पैदल जा रही थी।जिसपर रात्रि गस्त के दौरान बाबाकुटी के पास सारंगढ़ पुलिस की नजर पड़ी पुलिस द्वारा युवती को रुकवाकर पूछताछ करने पर लड़की ने अपना नाम कमलेश्वरी सिदार पिता हरिराम सिदार बताया और साथ ही यह भी बताया कि वो खर्री बड़े की है जो किसी बात को लेकर घरवालों से डांट पड़ने पर बिना किसी को बताए रात को 1 बजे घर से निकल गई है और रायपुर जा रही है, तत्पश्चात सारंगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नवनियुक्त थाना प्रभारी विवेक पाटले से दिशानिर्देश लेते हुए ग्राम के सरपंच तथा युवती के परिजनों को सूचना देकर सारंगढ़ थाना बुलवाया और सकुशल लड़की को उसके परिवार वालों के सुपुर्द किया।युवती के परिजनों ने थाना प्रभारी विवेक पाटले और थाना स्टॉफ को धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोग तत्परता नहीं दिखाते तो शायद आज हमारी बेटी अगर गलत लोगों के हाथ लग जाती तो उसके साथ कुछ गलत हादसा भी हो सकता था।
इस बात की जानकारी होते ही सारंगढ़ क्षेत्र में टीआई विवेक पाटले और उनके स्टॉफ की भूरी भूरी प्रसंशा हो रही है।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
