छत्तीसगढ़ में जशपुर सहित कई जिलों में अपने सैकड़ों जमाकर्ताओं को लुभावना प्रलोभन देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कंपनी (CG CHIT FUND) के दूसरे डायरेक्टर विरेन्द्र सिंह को भी पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस लगातार लोगों को चूना लगाने वालों को गिरफ्तार कर रही है.
दरअसल, जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र मे गुरूकृपा इन्फ्रा रियल्टी इंडिया लिमिटेड के नाम से ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी (CG CHIT FUND) के खिलाफ पुलिस ने शिंकजा कड़ा कर दिया है. एक के बाद एक गिरफ्तार हो रही है. CM बघेल के निर्देश का असर देखने को मिल रहा है.
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इस मामले में जमाकर्ताओं की रकम को कंपनी से वापस दिलवाने के लिए उनकी संपत्ति की छानबीन का काम शुरू कर दिया है. जल्द कुर्क करने की तैयारी शुरू की जाएगी.
चिटफंड कंपनी का दूसरा डायरेक्टर के पकड़े जाने के बाद अब सैकड़ों जमाकर्ताओं को भी अपनी रकम वापस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. चिटफंड कंपनी से ठगी का शिकार लोगों का मानना है कि उनको रकम वापस मिल जाएगा.
पत्थलगांव थाना पुलिस ने चिटफंड कंपनी का दूसरा डायरेक्टर को भी गिरफ्तार किया है. वहीं बिहार निवासी आरोपी विरेन्द्र सिंह को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है. 712 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
