इंडिया वर्सेस आयरलैंड दो मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट में खेला जाना है। यह मैच टीम इंडिया के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत का यह पहला मैच होगा।

अय्यर भारत के 15वें टी20 कप्तान होंगे। इसके अलावा हर किसी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर भी रहने वाली है। आईपीएल 2026 और डोमेस्टिक क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने चयनकर्ताओं को सीनियर टीम में चुनने के लिए मजबूर किया है। वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल के हैं, अगर आज उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है तो वह इतिहास रच देंगे। वैभव भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं, इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 5 बजकर 30 मिनट पर होगा, जबकि मैच 6 बजे शुरू होगा।
वैभव सूर्यवंशी को क्या मिलेगा डेब्यू का मौका?
भारत के पास अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में एक बेस्ट ओपनिंग पेयर है। अगर श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका देते हैं तो यह जोड़ी टूटेगी। मैच से पहले टीम इंडिया ने जो प्रैक्टिस सेशन किया उसमें अभिषेक शर्मा ज्यादा प्रैक्टिस करते नजर नहीं आए। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने जमकर पसीना बहाया। इससे संकेत मिल रहे हैं कि पहले टी20 में अभिषेक शर्मा को आराम दिया जा सकता है, वहीं संजू सैमसन के साथ वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज कर सकते हैं। इसके बाद की टीम चुनना अय्यर और गंभीर के लिए कोई मुश्किल बात नहीं होगी।
बाकी टीम लगभग तय
नंबर-3 पर ईशान किशन और चार पर श्रेयस अय्यर होंगे। वहीं हार्दिक पांड्या और नीतिश कुमार रेड्डी के ना होने की वजह से तिलक वर्मा और शिवम दुबे को फिनिशर की भूमिका अदा करनी होगी। भारत अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो स्पिन ऑलराउंडर खिला सकती है, इससे भारतीय बल्लेबाजी में गहराई आगएगी।
इसके बाद तीन तेज गेंदबाज हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं, जो आयरलैंड के बल्लेबाजों को धराशायी करने के लिए काफी हैं।
आयरलैंड के खिलाफ भारत की संभावित XI-
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह
आयरलैंड की संभावित XI-
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, बेंजामिन कैलिट्ज़, लियाम मैकार्थी, रूबेन विल्सन, मैथ्यू होलार्ड, जय मूंद्रा
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




