भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में गदर काटा। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आतिशी शतक जमाया। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के हैं।

उन्होंने करियर में पहली बार एक वनडे पारी में 9 सिक्स उड़ाए। यह कोहली का वनडे में 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट का 86वां शतक है। उनके तूफानी शतक की बदौलत भारत ने 296 रनों का लक्ष्य आसानी से 41.4 ओवर में हासिल कर लिया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में बढ़त बना ली। कोहली ने तिरुवनंतपुरम वनडे में सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है।
सचिन के दो कीर्तिमान किए ध्वस्त
कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के दो और कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15 हजार रन कंप्लीट करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 303 पारियों में ऐसा किया। सचिन 377 पारियों में 15 हजारी बने थे। वनडे में सिर्फ दो ही क्रिकेटर 15 हजार रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। कोहली ने इसके अलावा सचिन का एक देश में सबसे ज्यादा वनडे रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली भारत में अब तक 131 वनडे में 7006 रन बटोर चुके हैं। सचिन ने भारतीय सरमजीं पर 164 वनडे में 6976 रन जोड़े। कोहली ने सचिन के दो और वर्ल्ड खतरे भी खतरे में डाल दिए हैं। वह फिलहाल लिस्ट ए में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 60 शतक लगाने वाले प्लेयर हैं। कोहली एक और सचिन जड़ते ही सचिन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। कोहली ने घरेलू मैदान पर 42वीं इंटरननेशल सेंचुरी जमाई है। वह अभी घर पर संयुक्त रूप से सर्वाधिक इंटरनेशनल शतक लगाने वाले प्लेयर हैं। कोहली एक और शतक लगाते ही यह रिकॉर्ड भी सचिन से छीन लेंगे।
गावस्कर का रिकॉर्ड भी खतरे में
कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 इंटरनेशनल शतक मार चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के सामने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ने के मामले में सुनील गावस्कर (13) की बराबरी कर ली है। कोहली आगामी वनडे मैचों में शतक ठोकते ही पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर को पछाड़ देंगे। 37 वर्षीय कोहली दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 वनडे शतक लगाने वाले इकलौते प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज से पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 10 शतक जमाए। कोहली मौजूदा दशक में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले प्लेयर (12) बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (11) को पीछे छोड़ा। कोहली (112) वनडे में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रिकी पोंटिंग (111) को पछाड़ा है। कोहली से आगे अब एमएस धोनी (116) और सचिन (127) हैं।
विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम वनडे में ये 10 रिकॉर्ड बनाए
- सबसे तेज 15000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज (303 पारियां)
- दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 वनडे शतक लगाने वाले इकलौते
- लिस्ट ए में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले प्लेयर (60)
- घरेलू मैदान पर संयुक्त रूप से सर्वाधिक इंटरनेशनल शतक लगाने वाले (42)
- वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी (13)
- वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय (44)
- ODI चेज में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वालों की
लिस्ट में तीसरे नंबर (112) - मौजूदा दशक में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले प्लेयर (12)
- एक देश में सबसे ज्यादा वनडे रन (7006)
- वनडे में रन चेज में 30 शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर
- महानदी ने लिया रौद्र रूप, बरेकेल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, हसौद-सरसीवां मार्ग बंद… - September 28, 2026
- बैंक हड़ताल अचानक क्यों टल गई? क्या सरकार ने मान ली मांगें? - September 28, 2026
- विराट कोहली ने 55वां वनडे शतक जड़कर बनाए 10 रिकॉर्ड, सचिन के दो कीर्तिमान किए ध्वस्त और दो खतरे में डाले… - September 28, 2026
