एक अद्भुत सब्जी है, जो अपनी विशेष सुगंध और कुरकुरे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। इसे अक्सर पास्ता, नूडल्स और मिक्स वेज में शामिल किया जाता है।

यदि आप इसे मुख्य व्यंजन के रूप में परोसना चाहती हैं, तो भरवां शिमला मिर्च एक बेहतरीन विकल्प है। पनीर, उबले आलू और मसालों के मिश्रण से भरी हुई शिमला मिर्च को धीमी आंच पर पकाने पर इसका स्वाद अद्वितीय होता है।
भरवां शिमला मिर्च न केवल देखने में आकर्षक होती है, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे लंच, डिनर या किसी पार्टी के मेन्यू में शामिल किया जा सकता है। इस लेख में, हम आपको इस सरल और बेहतरीन रेसिपी के बारे में बताएंगे।
सामग्री
शिमला मिर्च- 4 मध्यम आकार की
उबले आलू- 4 (मैश किए हुए)
पनीर- 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
आधा छोटा चम्मच हल्दी
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा और हींग- तड़के के लिए
नमक- स्वादानुसार
तेल- 3-4 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
शुरुआत में, शिमला मिर्च को अच्छे से धोकर सुखा लें। फिर चाकू से इसके ऊपर के गोल हिस्से को काटकर निकाल दें।
अब चम्मच की मदद से इसके अंदर के बीज और सफेद रेशों को निकाल लें, ताकि स्टफिंग के लिए जगह बन सके।
एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें एक चुटकी हींग और जीरा डालें। इसके बाद बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
फिर धीमी आंच पर धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। मसालों को कुछ सेकंड तक भूनें और फिर इसमें मैश किए हुए आलू और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक भूनें।
अंत में, आमचूर पाउडर, गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। अब आपकी चटपटी स्टफिंग तैयार है। इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
जब आलू का मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे शिमला मिर्च के अंदर भर दें। भराई करते समय ध्यान रखें कि मसाला बाहर न निकले।
फिर उसी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और भरी हुई शिमला मिर्च को सीधा खड़ा करके रखें। कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकने दें।
अब ढक्कन हटाकर शिमला मिर्च को पलटें और चारों ओर से पकाएं, जब तक कि इसकी बाहरी परत हल्की नरम न हो जाए और हल्के भूरे रंग के निशान न आ जाएं।
ध्यान रखें कि इसे धीमी आंच पर पकाना चाहिए, ताकि शिमला मिर्च अंदर से सॉफ्ट हो जाए और जले नहीं।
सर्विंग टिप्स
जब मसालेदार और गरमा-गरम भरवां शिमला मिर्च तैयार हो जाए, तो इसे कड़ाही से निकालकर ऊपर से बारीक कटा धनिया या कद्दूकस किया हुआ पनीर से सजाएं। इसे गरमा-गरम पराठे, पूरी या दाल-चावल के साथ साइड डिश के रूप में परोसें।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




