बाई जांघ की मांसपेशियों में खिंचा के कारण टेस्ट टीम से बाहर हुए केएल राहुल….
टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल की बाई जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मंगलवार को एक बयान में कहा, अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी के लिए अब वह एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।
अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को नामित किया है।
भारत न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर में शुरू होगा।
भारत की टेस्ट टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भारत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
