रायगढ़-ग्रामीण इलाकों के विवाह घरों में जाकर पुलिस ने दी समझाइश….
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़/खरसिया-थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू द्वारा थानाक्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर ग्राम कोटवार एवं सरपंचों को शादी के लिए एसडीएम से परमीशन लेकर सीमित लोगों की उपस्थिति में विवाह सम्पन्न कराये जाने निर्देशित किया गया है । साथ ही वे स्टाफ के साथ शादीघरों में जाकर व्यवस्था देख रहे हैं । उनके द्वारा लोगों को प्रशासन के नियमों का पालन करने की हिदायत दिया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 23/05/2021 को उनके द्वारा ग्राम औरदा, सूती और तेलीकोट में शादी घरों को जाकर चेक किया गया । ग्राम औरदा में घनश्याम गबेल तथा ग्राम सूती में रामलाल सिदार उनकी बेटी की शादी हो रही थी । ग्राम तेलीकोट में नरेश महिष और शिवधन यादव के घर विवाह कार्यक्रम था, जहां घरवालों को खरसिया पुलिस द्वारा समझाइश दी गई ।
- शिमला से पास में है ये स्वर्ग सी खूबसूरत जगह, इस गर्मी परिवार या दोस्तों के साथ जरूर जाए घूमने… - March 28, 2026
- गैस जलाए बिना बनाएं 5 हाई-प्रोटीन नाश्ते, न्यूट्रिशनिस्ट की ये रेसिपी देगी जबरदस्त एनर्जी और स्वाद… - March 28, 2026
- क्या शुगर के मरीज नाश्ते में रोजाना पोहा खा सकते हैं? एक्सपर्ट ने बताया… - March 28, 2026
