रायगढ़-आज दोपहर जिला पंचायत ऑफिस के पीछे की तरफ स्थित एक मकान में खड़ी कार में भीषण आग लग गई। जिससे अचानक मोहल्ले वासियों में अफरा तफरी मच गई। सर्वप्रथम वहां उपस्थित लोगों ने समझदारी दिखाते हुए चक्रधर नगर थाने को सूचित किया। मामले को संजीदगी से लेते हुए चक्रधर नगर टीआई अभिनव कांत सिंह एवं उनकी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, साथ ही वह सफल रहे।

गनीमत यह रही कि सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाने ने अपने साथ फायर ब्रिगेड की टीम को लेकर दुर्घटना वाले स्थल पर पहुँची एवं घर के ऊपर स्थित दो सदस्यों को बाहर निकाला। तत्पश्चात कार में लगी आग पर काबू पाया गया। यह मकान राजीव नामक व्यक्ति का होना बताया जा रहा है। हालांकि कार में किन कारणों से आग लगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




