खेल/दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने तुर्की की नेसलिहान यिजिट को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मौजूदा विश्व चैम्पियन और तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने गैर वरीय प्रतिद्वंद्वी पर 21.13, 21.10 से जीत दर्ज की। अब उनका यिजिट के खिलाफ रिकॉर्ड 4.0 का हो गया है। पिछले महीने डेनमार्क ओपन में भी सिंधू ने तुर्की की इस खिलाड़ी को हराया था। अब तक सिंधू को आसान प्रतिद्वंद्वी मिले हैं लेकिन अब कठिन मुकाबले शुरू होंगे।
उनका सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची और पांचवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। भारत के किदाम्बी श्रीकांत और एच एस प्रणय पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगे।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
