रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाघाट गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची और खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल को जब्त कर लिया गया।

सब्जियों की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित खेत एक ग्रामीण का है, जिसे तरबूज, ककड़ी और अन्य सब्जियों की खेती के लिए लिया गया था। लेकिन इसी खेत में चोरी-छिपे अफीम की खेती कर अवैध मुनाफा कमाने का खेल चल रहा था। इस तरीके से खेती कर आरोपियों ने पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की थी।
आरोपी गिरफ्तार, झारखंड से जुड़ा तार
मामले में पुलिस ने मार्शल सांगा नामक आरोपी को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
एसएसपी खुद पहुंचे मौके पर, बढ़ाई गई सख्ती
घटना की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच तेज कर दी गई है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।
बड़े गिरोह की आशंका, जांच जारी
पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस अवैध अफीम खेती के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की खेती बिना किसी नेटवर्क के संभव नहीं होती, इसलिए मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

