सारंगढ़। जुआ-सट्टा के खिलाफ सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एएनटीएफ टीम और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखते एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और 2200 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि पुष्प वाटिका, सारंगढ़ के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए सट्टा-पट्टी लिख रहा है। सूचना मिलते ही एएनटीएफ टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने वहां एक युवक को मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान रमन निषाद पिता राजकुमार निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी फुलझरिया पारा, सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं 2200 रुपये नगद जब्त किए।
मामले में थाना कोतवाली सारंगढ़ में अपराध क्रमांक 483/2026, धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, वीरेंद्र ठाकुर, आरक्षक कृष्ण डनसेना, पुरुषोत्तम राठौर, गौतम जांगड़े सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
