सारंगढ़। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत जिले के 13 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। आदेश में प्रशासनिक आवश्यकता का हवाला देते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन स्थानों पर पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रकाश राठौर को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक राजेश कुमार चंद्रवंशी को थाना प्रभारी बिलाईगढ़ से रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रभारी जिला विशेष शाखा बनाया गया है।
इसी तरह निरीक्षक सत्यवादी साहू को थाना प्रभारी डोंगरीपाली से थाना प्रभारी सरिया तथा निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय को रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना प्रभारी कोसीर पदस्थ किया गया है। निरीक्षक सुनीता बजारे को थाना प्रभारी कोसीर से रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है।
निरीक्षक नंदलाल राठिया को थाना प्रभारी सरिया से थाना प्रभारी डोंगरीपाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक उमेश अमृत लाल भगत को थाना सरसीवा से रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रभारी डीसीबी/डीसीआरबी शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश में सहायक उपनिरीक्षक भगवती कुंरे को रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना बिलाईगढ़ भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार मानिकपुरी को थाना सरिया से संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चौकी प्रभारी कनकबीरा एवं प्रभारी साइबर सेल/एएनटीएफ बनाया गया है।
इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र मनहर को थाना सारंगढ़ से चौकी प्रभारी बेलादुला, टीकाराम खुटकर को चौकी प्रभारी कनकबीरा से थाना सरिया, संजय कुमार नायक को चौकी प्रभारी बेलादुला से थाना सारंगढ़ तथा सुमन कुमार चौहान को थाना सरिया से थाना सलिहा पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के बाद जिले के कई थानों, चौकियों और पुलिस की महत्वपूर्ण शाखाओं में जिम्मेदारियां बदली हैं।


- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
