सारंगढ़। राजपूत समाज के भवन निर्माण के लिए आबंटित भूमि पर विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे, पूर्व जिला अध्यक्ष कां. अरुण मालाकार, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, किरण जायसवाल, प्राचार्य विभावरी सिंह ठाकुर एवं जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक थवाईत मंचस्थ रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे ने राजपूत समाज द्वारा भवन निर्माण की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोबारा अध्यक्ष बनने पर भवन की बाउंड्रीवॉल एवं प्रथम तल निर्माण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि प्रमुख राजपूत समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का समाज की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव ठाकुर ने किया। भूमिपूजन समारोह में यशवंत ठाकुर, राजू ठाकुर, दुर्गा ठाकुर, संगीत ठाकुर, समीर ठाकुर, रामेश्वर सिंह राजपूत, रवि ठाकुर, सोमेंद्र ठाकुर, जग्गू ठाकुर, सोनू ठाकुर, पिंटू ठाकुर, विवेक ठाकुर सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
