सारंगढ़-बिलाईगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी भटगांव के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भटगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 24 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि करमंदी की ओर से एक व्यक्ति पैदल कच्ची महुआ शराब लेकर नवापारा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लक्ष्मण गोंड़, पिता तुलसी गोंड़, उम्र 38 वर्ष, निवासी सबरिया डेरा, सलोनीकला, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे में रखी बोरी की तलाशी ली, जिसमें पारदर्शी झिल्ली में तरल पदार्थ भरा हुआ मिला।
जांच एवं पंचनामा कार्रवाई के दौरान उक्त तरल पदार्थ कच्ची महुआ शराब होना पाया गया। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अवैध शराब के खिलाफ इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और सूचना मिलने पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।


- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
