सारंगढ़-बिलाईगढ़,।
जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर गुरुवार को यातायात सेल सारंगढ़ द्वारा शहर में सख्त अभियान चलाया गया।
इस दौरान भारत माता चौक से लेकर सूरज होटल, मित्तल मेडिकल और मेन रोड तक नो पार्किंग जोन में अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए।

38 प्रकरणों में ₹18,200 का जुर्माना
अभियान के दौरान कुल 38 मामलों में ₹18,200 की चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें—
धारा 122/177 के तहत 34 प्रकरण में ₹10,200
धारा 115/190 के तहत 2 प्रकरण में ₹4,000
धारा 56/192 के तहत 1 प्रकरण में ₹2,000
धारा 146/196 के तहत 1 प्रकरण में ₹2,000 वसूले गए
यातायात टीम रही सक्रिय
इस कार्रवाई में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे एवं सनसाई तिग्गा सहित पूरी टीम सक्रिय रही।
लोगों को दी गई सख्त चेतावनी
यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि अब नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
