रायगढ़, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ एक सघन और प्रभावी कार्रवाई की है।
आबकारी विभाग को ग्राम बिंजकोट से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के संज्ञान में लेते हुए विभागीय टीम ने मौके पर छापा मारा और शिवा चौहान के कब्जे से कुल 07 लीटर महुआ शराब बरामद की। बरामद शराब में 05 लीटर क्षमता वाली सफेद रंग की जरीकेन में भरी 05 लीटर और 02 लीटर क्षमता वाली हरी रंग की प्लास्टिक बोतल में भरी 02 लीटर शराब शामिल थी। बरामद शराब का बाजार मूल्य लगभग 1,400 रुपये बताया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप-निरीक्षक याजेंद्र मेहर और आबकारी मुख्य आरक्षक लालसिंह कंवर का विशेष योगदान रहा।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
