सारंगढ़। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम टीमरलगा स्थित नाथलदाई मंदिर परिसर के पार्किंग स्थल में आजाद चौक बोल बम समिति, सारंगढ़ द्वारा खिचड़ी प्रसाद भोग का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला।
प्रातः स्नान-ध्यान एवं मंदिर दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें लगभग 7 से 8 हजार श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की उचित व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस पावन अवसर पर आयोजित खिचड़ी प्रसाद भोग कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल बना रहा। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन जिला भाजपा महामंत्री अमित तिवारी की टीम द्वारा संपन्न कराया गया, जिसकी क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




