22 मार्च को ‘उल्लास महापरीक्षा’ का बिगुल: साक्षरता अभियान को मिलेगा जनआंदोलन का स्वरूप…

IMG-20260317-WA0030.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में साक्षरता की अलख जगाने के लिए 22 मार्च 2026, रविवार को “उल्लास महापरीक्षा अभियान” का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान जिले में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को परखने के साथ-साथ समाज को शिक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, डॉ. संजय कन्नौजे के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस महाअभियान को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर ने सभी शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि वे इस परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी शिक्षकों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया है कि महापरीक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाए। इसके तहत गांव-गांव में दीवार लेखन और जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को परीक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, जोइधा राम डहरिया ने तीनों विकासखंडों के शिक्षा अधिकारियों और ब्लॉक नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, बैगलेस डे पर स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकालने, घर-घर सूचना पहुंचाने एवं केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही संकुल समन्वयकों और ग्राम प्रभारी प्रधान पाठकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक शिक्षार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि यह अभियान सफल हो सके।
उल्लेखनीय है कि जिले में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों का सर्वे कर उनका चिन्हांकन किया जा रहा है। स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से उन्हें 200 घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए शिक्षार्थियों को न केवल पढ़ना-लिखना और गणना सिखाई जा रही है, बल्कि डिजिटल, वित्तीय, कानूनी एवं चुनावी साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों की भी जानकारी दी जा रही है।
यह महापरीक्षा अभियान जिले में साक्षरता को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होने जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts