गरियाबंद- राजिम , राजिम मंडी के पीछे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी, लाश मिलने की सूचना पर राजिम पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों से पूछताछ में ये पता चला कि मृतक युवक राजिम के ही नावाडीह में रहने वाला है, जिसका नाम नोहर साहू पिता गोविंद साहू उम्र 29 वर्ष है।
राजिम थाना प्रभारी संतोष भुआर्य ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मंडी के पीछे लाश मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गयी है, बहरहाल युवक के मौत के कारणों का पता नही चल पाया है, पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गड्ढों में तब्दील सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कब जागेगा पीडब्ल्यूडी? - August 5, 2026
- मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी: 5 लाख का मुफ्त बीमा, 60% तक अनुदान का लाभ.. - August 5, 2026
- आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी..खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं..तालाब की मेढ़ पर भीगते शव देख छलका ग्रामीणों का दर्द.. - August 5, 2026




