सक्ती । नाबालिक लड़की का अश्लील विडियो बनाकर सोशल मीडिया मे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रुपक शर्मा ने बताया की प्रार्थी ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिक लड़की के मोबाईल पर विडियो कॉलिंग कर बोला कि तुम्हारी माँ का अश्लील फ़ोटो/विडियो मेरे पास है मैं जैसा कहता हूँ वैसा करो नहीं तो वायरल कर दूंगा।

अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिक को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरदस्ती बाथरूम में भेजा और उसके पूरे कपड़े उत्तरवाकर उसका अश्लील विडियों/फोटो खींच लिया। दूसरे दिन उसकी माँ का नम्बर मांग कर उसकी माँ के मोबाईल पर उस अश्लील विडियों/फोटो को भेज दिया और इस फोटो विडियों को सोशल मिडिया पर वायरल कर दूंगा कहते हुए उसे भी बाथरूम में जाकर कपड़ा उतारने को कहने लगा तब उसने उक्त अज्ञात व्यक्ति को बाद में कॉल करने का झूठा दिलासा देते हुए फोन को काट दिया।
प्रार्थी की लिखित शिकायत पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 358 / 2021 धारा 354(ग), 509(ख) भादवि 67 आईटी एक्ट, 11-12 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके मार्गदर्शन मे सायबर सेल की मदद से लोकेशन लेकर टीम गठित कर उपनिरीक्षक नवीन पटेल, आरक्षक प्रेम नारायण राठौर, आरक्षक 938 जोगेश राठौर को आरोपी की पतासाजी हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा अपने सूझबूझ एवं विवेक का परिचय देते हुए आरोपी पियुष कुमार ठाकुर पिता संजय ठाकुर उम्र 22 वर्ष साकिन करहरिया थाना बाथ जिला भागलपुर (बिहार) को उसके निवास ग्राम करहरिया थाना बाथ जिला भागलपुर (बिहार) से पकड़ कर सक्ती लाया गया। जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
- गड्ढों में तब्दील सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कब जागेगा पीडब्ल्यूडी? - August 5, 2026
- मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी: 5 लाख का मुफ्त बीमा, 60% तक अनुदान का लाभ.. - August 5, 2026
- आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी..खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं..तालाब की मेढ़ पर भीगते शव देख छलका ग्रामीणों का दर्द.. - August 5, 2026




