बरमकेला । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रतन शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे समाज सेवी व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रतन शर्मा भविष्य में भी इसी तरह समाज और व्यापारिक जगत के हित में कार्य करते रहेंगे। सम्मान प्राप्त करने पर रतन शर्मा ने उप मुख्यमंत्री सहित आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य पत्रकारों को नवीन चुनौतियों, मीडिया की बदलती भूमिका और सामाजिक दायित्वों से अवगत कराना रहा।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
