छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां भिलाई के मछली मार्केट क्षेत्र में स्थित गणेश मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.

जिसका वीडियो भी सामने आया है. दरअसल, चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ साफ कैद हो गई है. वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर के दरवाजे खुले हुए हैं. इस दौरान एक पुरुष व्यक्ति मंदिर के बाहर खड़ा नजर आता है, जबकि एक महिला मंदिर के अंदर प्रवेश करती है.
महिला ने पहले श्रद्धा भाव सेजोड़े हाथ, फिर की चोरी
महिला पहले भगवान गणेश के सामने हाथ जोड़कर श्रद्धा भाव से प्रणाम करती है. माथा टेकती है और दर्शन करती है. इसके बाद वह बिना मंदिर में रखे बर्तन, पूजा सामग्री और अन्य सामान को एक एक करके अपने झोले में डालने लगती है. वह पूरी आराम से यह काम करती है.
चोरी के बाद फिर टेका माथा
सारा सामान अपने झोले में समेट लेने के बाद महिला दोबारा भगवान की देहरी पर माथा टेकती है, प्रणाम करती है और फिर वहां से आराम से निकल जाती है. यह सारी घटना महज कुछ ही मिनटों में घटित हो जाती है.
पूरी वारदात कैमरे में कैद
पंडित भोला महाराज ने बताया कि शाम 4 बजे मंदिर का पट खुला. हमलोग नहाने गए, इसी दौरानशाम 4:16 बजे मंदिर में चोरी हो गई. महाकाल की मुकुट, चांदी की कटोरी और अन्य सामान चोरी हो गई. यह चोरी महिला ने की, जबकि उसके साथ आए एक पुरुष बाहर खड़ा था. पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई. उन्होंने आगे बताया कि मुकुट की कीमत लगभग 15000 रुपये थी.
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
